Jamshedpur: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विधायक की पहल, सिविल सर्जन को लिखा पत्र

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की है. पत्र के माध्यम से उन्होंने वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस की उपलब्धता, अटल क्लीनिक में विद्युत एवं जल आपूर्ति, मोहल्ला क्लीनिकों में चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति तथा क्लीनिकों के कार्य समय में विस्तार की आवश्यकता जताई. विधायक का पत्र स्वास्थ्य सुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह ने सिविल सर्जन को सौंपा. उन्होंने कहा कि इन बुनियादी समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र ठोस कार्रवाई आवश्यक है.

वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस और तकनीकी विशेषज्ञ की कमी
सिविल सर्जन शाहिद पाल ने जानकारी दी कि अस्पताल के पास वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस उपलब्ध है, लेकिन सरकार की ओर से तकनीकी विशेषज्ञ नहीं मिला है. उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही विशेषज्ञ की नियुक्ति कर एंबुलेंस को चालू स्थिति में लाया जाएगा.

अटल क्लीनिक में बिजली और पानी की व्यवस्था जल्द
कदमा स्थित रानीकुदर अटल क्लीनिक में बिजली और जल आपूर्ति के मुद्दे पर सिविल सर्जन ने बताया कि जेएनएसी से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है. जुस्को से विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा चुका है और निरीक्षण के बाद जल्द ही कनेक्शन प्रदान कर दिया जाएगा.

मोहल्ला क्लीनिकों में सुविधाओं का विस्तार
पाल ने कहा कि सभी मोहल्ला क्लीनिकों में टीकाकरण एवं एचआईवी जांच किट की व्यवस्था की जा रही है. हालांकि ईएनटी विशेषज्ञ की फिलहाल उपलब्धता नहीं है, जिसके लिए मुख्यालय से आग्रह किया जाएगा.

समस्याओं के समाधान का निश्चित आश्वासन
सिविल सर्जन ने भरोसा दिलाया कि आगामी दो सप्ताह के भीतर सभी उठाए गए मुद्दों का समाधान कर दिया जाएगा. इस पर नीरज सिंह ने कहा कि वे दो सप्ताह बाद फील्ड का दौरा कर स्वयं समीक्षा करेंगे कि समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं.

प्रतिनिधिमंडल ने दिया स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने का आग्रह
इस अवसर पर नीरज सिंह के साथ अशोक कुमार, संजीव मुखर्जी, सन्नी सिंह और दीपू सिंह भी उपस्थित रहे. सभी ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 30 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो आएंगे जमशेदपुर, मजदूर दिवस पर मिलानी हॉल में होगा श्रमिकों का सम्मान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time