Jamshedpur: 30 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो आएंगे जमशेदपुर, मजदूर दिवस पर मिलानी हॉल में होगा श्रमिकों का सम्मान

जमशेदपुर: जनता दल (यू) के प्रदेश, जिला, महानगर और थानाध्यक्षों की संयुक्त बैठक विधायक कार्यालय, 42 बिष्टुपुर में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की, जबकि विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

संगठन सशक्तिकरण पर विशेष बल
बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर गहन चर्चा हुई. विधायक सरयू राय ने कहा कि जद (यू) पूर्वी सिंहभूम में निरंतर जनमुद्दों को मुखरता से उठा रहा है, जिससे आम जनता के बीच पार्टी की सकारात्मक छवि बन रही है. उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि जहां भी जनहित के प्रश्न उठें, वहाँ तत्परता से पहल करें.

मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा की पैरवी
सरयू राय ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा उपायों को और मजबूती से लागू कराने पर बल दिया. उन्होंने ईएसआई कार्ड के साथ-साथ प्रत्येक मजदूर का ई-श्रम कार्ड बनवाने की आवश्यकता बताई.

मजदूर सम्मान समारोह की तैयारियाँ
बैठक में आगामी 1 मई को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन सह मजदूर सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा हुई. जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा को सभागार व्यवस्था, अनुसूचित जनजाति मोर्चा को मंच सज्जा, युवा मोर्चा को नगर सजावट, महिला मोर्चा को अतिथि स्वागत और ओबीसी मोर्चा को भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है. समारोह के लिए स्वागत समिति का भी गठन किया गया है जिसमें विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी शामिल हैं.

प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो 30 अप्रैल को रांची से जमशेदपुर आएंगे. नगर प्रवेश के समय विभिन्न थाना क्षेत्रों में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे. प्रेस क्लब के सामने जिले व मोर्चों के पदाधिकारीगण भी स्वागत में शामिल होंगे.

1 मई को मजदूर दिवस पर विशेष आयोजन
मजदूर दिवस के दिन मिलानी हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो और विधायक सरयू राय मजदूरों को सम्मानित करेंगे. इसके बाद कार्यकर्ताओं को भी अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान प्रदान किया जाएगा. अजय कुमार ने कहा कि मजदूर दिवस के अवसर पर पूरे शहर को झंडों और बैनरों से सजाया जाएगा.

बैठक में प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, अंजलि सिंह, कौशल कुमार, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, जिला उपाध्यक्ष एम. चंद्रशेखर राव, दुर्गा राव, भास्कर मुखी, सचिव प्रेम सक्सेना, मृत्‍युंजय सिंह, विनोद सिंह, असीम पाठक, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, संगठन समन्वयक विजय सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता मिश्रा, महानगर सचिव मृत्युंजय शर्मा सहित विभिन्न प्रखंड व महानगर अध्यक्ष उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हर दिन ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से दुर्घटनाएं, फिर भी क्यों नहीं होता सुधार?

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा के जंगलों में छिपे चोरी के वाहन! पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद नया खुलासा

गुवा : चाईबासा और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी के बाद अब एक नया और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। पुलिस सूत्रों…

Spread the love

Gua : जेईई एडवांस्ड 2026 में प्रेम एसआर की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुवा : मेघाहातुबुरु के प्रतिभाशाली छात्र प्रेम एसआर ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 142 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 7438 वीं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time