Ranchi: झारखंड में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया, 16-18 जून तक भारी बारिश की संभावना

,1

राँची: मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून को दक्षिण-पश्चिम झारखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पूर्वी झारखंड में भी इस दौरान बारिश हो सकती है, हालांकि वहां स्थिति थोड़ी हल्की रहने की उम्मीद है।

मानसून इस बार संथाल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश कर रहा है। इस क्षेत्र में 16 से 18 जून तक भारी बारिश की संभावना है। इन तीन दिनों में बिजली गिरने और तेज बारिश की स्थिति बन सकती है, जिससे आमजन को सचेत रहने की सलाह दी गई है।

18 जून को झारखंड के कई जिलों में एक बार फिर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इस दिन भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश होने के आसार की वजह से निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है।

इसे भी पढ़ें : Ranchi: केदारनाथ हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जताया दुख, सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर पर रोक लगाने की मांग की

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

    Spread the love

    Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

    जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *