Ranchi: रांची के ट्रैफिक को मिलेगी राहत, 326 करोड़ की लागत से बनेगा नया Flyover

रांची:  राजधानी रांची में जल्द ही एक और फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है. सहजानंद चौक से कांके रोड स्थित जज कॉलोनी तक 3.5 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा. यह परियोजना शहर के तेजी से बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.

फ्लाईओवर निर्माण का जिम्मा स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (SHAJ) को सौंपा गया है. यह परियोजना EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर पूरी की जाएगी. कुल अनुमानित लागत 326 करोड़ रुपये रखी गई है.

फ्लाईओवर परियोजना के लिए टेंडर की अंतिम तिथि 8 सितंबर निर्धारित की गई है. इसके बाद अक्टूबर 2025 से निर्माण कार्य की शुरुआत होगी. अधिकारियों का मानना है कि समय पर निर्माण पूरा होने से शहरवासियों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी.

यह नया फ्लाईओवर, पहले से मौजूद रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के ऊपर बनेगा. दो स्तरों वाले इस कॉरिडोर के निर्माण से रांची के मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारु होगा और रोजाना लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बाढ़ से बेहाल जमशेदपुर, हजारों घर डूबे – प्रशासन पर बरसे विधायक सरयू राय

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

Spread the love

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *