Chaibasa: चाईबासा में राशन घोटाले का पर्दाफाश, 41 बोरी चावल बेचते धराई महिला डीलर

चाईबासा:  चाईबासा जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड में राशन अनाज की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है. कुशमुंडा पंचायत अंतर्गत ग्राम कोटचोरा तिरिलपी में एक महिला राशन डीलर को सरकारी चावल बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. स्थानीय ग्रामीणों ने खुद इस अनियमितता की निगरानी की और लगभग 2050 किलोग्राम (41 बोरी) चावल बरामद किया. आरोपी महिला डीलर के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़कर हाटगम्हरिया के अंचल अधिकारी ऋषि देव को सौंप दिया गया.

मामला सामने आते ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलको ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. सरकारी टीमों द्वारा स्टॉक व वितरण की नियमित जांच की जा रही है.

राशन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने राशन कार्ड की ई-केवाईसी को अनिवार्य किया है. इससे फर्जी कार्ड और चोरी की घटनाओं को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है. राशन डीलरों के खिलाफ यदि कोई भी अनियमितता पाई जाती है, तो आम जनता हेल्पलाइन नंबर या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकती है.

क्या हो सकते हैं परिणाम?
यदि डीलर दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी. साथ ही उनकी जमानत राशि जब्त की जा सकती है. गंभीर मामलों में संबंधित राशन दुकान का लाइसेंस निलंबित या रद्द भी किया जा सकता है.

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: हाइवे पर हवाई फायरिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और मोबाइल जब्त

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *