चाईबासा: चाईबासा जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड में राशन अनाज की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है. कुशमुंडा पंचायत अंतर्गत ग्राम कोटचोरा तिरिलपी में एक महिला राशन डीलर को सरकारी चावल बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. स्थानीय ग्रामीणों ने खुद इस अनियमितता की निगरानी की और लगभग 2050 किलोग्राम (41 बोरी) चावल बरामद किया. आरोपी महिला डीलर के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़कर हाटगम्हरिया के अंचल अधिकारी ऋषि देव को सौंप दिया गया.
मामला सामने आते ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलको ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. सरकारी टीमों द्वारा स्टॉक व वितरण की नियमित जांच की जा रही है.
राशन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने राशन कार्ड की ई-केवाईसी को अनिवार्य किया है. इससे फर्जी कार्ड और चोरी की घटनाओं को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है. राशन डीलरों के खिलाफ यदि कोई भी अनियमितता पाई जाती है, तो आम जनता हेल्पलाइन नंबर या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकती है.
क्या हो सकते हैं परिणाम?
यदि डीलर दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी. साथ ही उनकी जमानत राशि जब्त की जा सकती है. गंभीर मामलों में संबंधित राशन दुकान का लाइसेंस निलंबित या रद्द भी किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: हाइवे पर हवाई फायरिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और मोबाइल जब्त
There is no ads to display, Please add some



















































