Chaibasa: गांगदा में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और प्रसुति जांच, बच्चों का विकास भी हुआ आकलित

गुवा:  ग्राम पंचायत सह मनरेगा कार्यालय गांगदा में महिलाओं ने सामूहिक प्रयास से गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और प्रसुति की स्थिति की जांच की। इस पहल के माध्यम से महिलाओं का स्वास्थ्य और सुरक्षित प्रसूति सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान 5 साल तक के बच्चों का आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत विकास परीक्षण भी किया गया। इससे बच्चों के स्वास्थ्य और विकास की निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

 

साथ ही महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र की बैठक में क्षेत्र के सामाजिक और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। इस पहल में शामिल सयिया एवं महिला कार्यकर्ता थीं:
सलाई की सुनीता सोरेन और सुक्रमणि मरांडी
हिनुआ की बालेमा बालिमा चेरवा
मम्मार की शुकूरमती पूर्ति
दुईया की ललिता दास
दोदारी की पार्वती बबोंगा
घाटकुरी की मंगय चैंपिया
रोवांम की रानी गोप
गांगदा की गीता चैंपिया
कासिया-पेचा की जयमां सोरेन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के प्रभारी चिकित्सक अनिल कुमार की देखरेख में यह योजना निरंतर ग्रामीणों तक लाभ पहुंचा रही है। इस तरह की पहल से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के साथ-साथ समुदाय में जागरूकता भी बढ़ रही है।

Spread the love

Related Posts

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time