Jamshedpur: बिष्टुपुर में संघ ने मनाया विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन से बढ़ा उत्साह – शामिल हुए सरयू राय

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बिष्टुपुर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने गुरुवार को विजयादशमी उत्सव मनाया। कदमा में आयोजित इस कार्यक्रम में शस्त्र पूजन भी किया गया। उत्सव में जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक सरयू राय भी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्वयंसेवकों ने तीन किलोमीटर का पथ संचलन किया। इसके बाद गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने कतारबद्ध होकर संघ प्रचारक आलोक पाठक का मार्गदर्शन प्राप्त किया। पाठक ने अपने उद्बोधन में संघ की 100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों से पांच प्रण अपनाने का आग्रह किया:

पर्यावरण संरक्षण
समाज में समरसता बनाए रखना
नागरिक सुदृढ़ीकरण
स्वदेशी आचरण
परिवार प्रबोधन

कार्यक्रम में डॉ. रामनरेश, प्रसेनजित तिवारी, आलोक पाठक, कुणाल, मुन्ना सिंह, शैलेश, अमित सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Saraikela: RSS के शताब्दी वर्ष और विजयादशमी पर शस्त्र पूजन आयोजित 

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time