Saraikela: उपायुक्त ने दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों को लेकर सभी अधिकारियों को दिए दिशा–निर्देश

सरायकेला:  जिला दंडाधिकारी एवं सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर रवि प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला और चांडिल उपस्थित थे।

बैठक में जिले में दशहरा पूजा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि:

  • सभी चिन्हित विसर्जन घाटों पर सुरक्षा और सुव्यवस्था सुनिश्चित हो।
  • घाटों की सफाई, ढलान और सीमा चिह्नित हो, आवश्यकतानुसार हाइड्रा, जेसीबी या ट्रैक्टर उपलब्ध हो।
  • घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, गोताखोर और नाव की सुविधा हो।
  • प्रत्येक घाट का प्रत्येक दिन प्रातः भौतिक सत्यापन किया जाए।

जुलूस और रावण दहन पर दिशा–निर्देश

  • विसर्जन जुलूस केवल पूर्वनिर्धारित मार्गों से होकर चिन्हित घाटों तक ही जाए।
  • जुलूसों में भड़काऊ या साम्प्रदायिक गीतों का प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।
  • संवेदनशील क्षेत्रों और शुक्रवार के जुलूसों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
  • यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, और “ड्रंक एंड ड्राइव” रोकने हेतु वाहन जाँच अभियान चलाया जाएगा।
  • जहाँ रावण दहन होगा, वहाँ पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

जलस्तर और समिति समन्वय

  • खरकई और सुवर्णरेखा नदी में जलस्तर अपेक्षाकृत ऊँचा होने के कारण पूजा समितियों को पूर्व में सचेत किया जाएगा।
  • उपायुक्त ने बताया कि कई पूजा पंडालों का विसर्जन 2, 3 और 4 अक्टूबर को निर्धारित है, अतः प्रत्येक दिन सभी तैयारियाँ पूरी रहें।
  • समिति के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जाएगा ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, थाना प्रभारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बिष्टुपुर में संघ ने मनाया विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन से बढ़ा उत्साह – शामिल हुए सरयू राय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time