Saraikela: खतरा नहीं, सतर्कता ज़रूरी, मॉक ड्रिल में सुरक्षा उपायों पर मिली जानकारी

सरायकेला:  सरायकेला फायर स्टेशन के प्रभारी ऋषिकांत तिवारी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने सरायकेला और खरसावां क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को आग से सुरक्षा और सावधानियों के प्रति जागरूक करना था.

मॉक ड्रिल सरायकेला स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर में की गई. इसके साथ ही खरसावां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नूतन नर्सिंग होम और पेट्रोल पंपों पर भी यह अभ्यास हुआ. हर जगह लोगों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के तरीकों की जानकारी दी गई.

फायर स्टेशन प्रभारी ने लोगों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम और सतर्कता जरूरी है. उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर के सही इस्तेमाल की विधि भी व्यावहारिक रूप से समझाई. साथ ही यह भी बताया कि आग लगने की संभावित स्थितियों से पहले से तैयार रहना ही सबसे बेहतर बचाव है.

ऋषिकांत तिवारी ने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता, सहनशीलता और सही समय पर उठाया गया कदम किसी बड़े अग्निकांड से जान-माल की रक्षा कर सकता है. उन्होंने घरों, कार्यस्थलों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर अग्निसुरक्षा के मानकों को अपनाने की अपील की.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: जमशेदपुर में बिजली संकट पर JDU सख्त, 10 दिन में समाधान का अल्टीमेटम

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *