Jamshedpur: जमशेदपुर में बिजली संकट पर JDU सख्त, 10 दिन में समाधान का अल्टीमेटम

जमशेदपुर:  जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के महाप्रबंधक (जीएम) अजीत कुमार से मिला और जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की अनियमितता, ट्रांसफार्मरों की क्षमता, पोल की जर्जर स्थिति सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.

बैठक में जीएम अजीत कुमार ने कहा कि सभी शिकायतों के समाधान के लिए गुरुवार को अधीक्षण अभियंता की अध्यक्षता में एक विशेष टीम गठित की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि 10 दिनों के भीतर प्रमुख समस्याओं का निराकरण कर लिया जाएगा और विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सभी गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर जदयू प्रतिनिधियों को दी जाएगी.

सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि बिरसानगर, लक्ष्मीनगर, बर्मामाइंस, भुइयाडीह, मनीफीट, बाबूडीह, बारीडीह बस्ती, बागुनहातु जैसे इलाकों में बिजली की आपूर्ति अस्थिर है. ट्रांसफार्मरों के चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं, तार झूल रहे हैं और कई पोल क्षतिग्रस्त हैं. छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है और आमजनता को दुर्घटनाओं का भय सता रहा है. हाल ही में परसुडीह में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत का भी उदाहरण दिया गया.

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के उलियान, भाटिया बस्ती, गुरुद्वारा बस्ती, रामनगर, कुसमनगर, बालीगुमा जैसे इलाकों में बिजली दिन में कई बार 30 से 50 मिनट तक काटी जा रही है. नए मकानों को कनेक्शन तो मिल रहा है, लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई जा रही, जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है. जदयू जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी. प्रतिनिधिमंडल ने जीएम को सौंपे गए ज्ञापन में ट्रांसफार्मर, पोल, तारों की स्थिति, नियमित बिजली कटौती, और भविष्य की सुरक्षा चिंताओं को शामिल किया.

ज्ञापन सौंपने वालों में अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, हरेराम सिंह, नीरज सिंह, चंद्रशेखर राव, सुधीर सिंह, ममता सिंह, अमृता मिश्रा, प्रकाश कोया, जीतेंद्र सिंह, चुन्नू भूमिज, संजीव सिंह सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: जनता दरबार के बाद बागबेड़ा पहुंचे BDO, बागबेड़ा की समस्याओं पर लिया संज्ञान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Jamshedpur : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL मामले में फिर दोहरायी CBI जांच की मांग, कहा- जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच हो

जमशेदपुर :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time