Chaibasa: अमावस्या की रात गुवा में होगी मां काली की भव्य पूजा, भक्तों की बढ़ी आस्था

गुवा:  गुवा के कुसुम घाट स्थित मां काली मंदिर में अमावस्या को होने वाली विशेष पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं. बुधवार को मां काली का वस्त्र बदलकर भव्य श्रृंगार किया गया. मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच देवी की मनोहारी सज्जा ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया.

अमावस्या की रात को मां काली की पूजा निशिता काल (मध्यरात्रि) में की जाएगी. इस अवसर पर मंदिर में भोग व प्रसाद वितरण का आयोजन भी रखा गया है. पुजारी मानस पाणिग्रही ने बताया कि श्रद्धा से की गई मन्नतें मां काली अवश्य पूरी करती हैं.

मान्यता है कि अमावस्या की रात की गई काली पूजा से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. यह पूजा आत्मबल, साहस और विश्वास को बढ़ाती है. भक्त इसे जीवन में आने वाली बाधाओं और कष्टों से मुक्ति पाने का साधन मानते हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भागवत कथा के दूसरे दिन कपिल अवतार और देवहुति चरित्र का वर्णन

 

Spread the love

Related Posts

Potka : राखा माइन्स में भव्य टुसू मेला, संस्कृति और परंपरा का दिखा रंग

टुसू मेला हमारी परंपरा और पहचान का प्रतीक : संजीव सरदार राखा माइन्स में टुसू मेले में उमड़ा जनसैलाब, विधायक संजीव सरदार ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिमाओं को किया पुरस्कृत पोटका विधायक…

Spread the love

Baharagoda : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में सरस्वती पूजा पंडाल में दिखेगी जंगली हाथियों और जनजीवन की झलक

अनूठी थीम के साथ सागर संघ सरस्वती पूजा कमेटी का भव्य आयोजन सरस्वती पूजा पंडाल के जरिए दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *