सरायकेला: सरायकेला-खरसावां में आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने सरायकेला स्थित सिदो–कान्हू पार्क में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया।
![]()
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क परिसर का पूर्ण सामतलीकरण और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ओपन जिम उपकरण, कुर्सियाँ और झूले सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से स्थापित किए जाएँ। साथ ही पार्क में पड़े टूटे हुए झूले और अनावश्यक सामग्री को हटाकर परिसर को सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जाए।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि पार्क की हरियाली और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए और सभी निर्माण एवं विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से, निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएँ।
उन्होंने बताया कि इन कार्यों के समयबद्ध निष्पादन से आमजन, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध होगा। साथ ही यह पार्क जिले के लिए एक आकर्षक और आधुनिक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।
इसे भी पढ़ें : Saraikela: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर DC-SP ने दी श्रद्धांजलि