Saraikela: ठंड में राहत की मांग, मनोज चौधरी ने नगर पंचायत प्रशासक से की वार्ता

सरायकेला:  सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने नगर पंचायत के प्रशासक से मुलाकात कर बढ़ती ठंड में राहत उपायों की मांग की। उन्होंने आग्रह किया कि गरीब और असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था और जलापूर्ति के समय में बदलाव किया जाए।

मनोज चौधरी ने बताया कि इस समय शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे आम जनता विशेषकर गरीब और असहाय लोग काफी परेशान हैं। उनका कहना था कि ठंड से बचाव के लिए यह कदम आवश्यक है।

नगर पंचायत के प्रशासक ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और भरोसा दिलाया कि जलापूर्ति के समय में बदलाव के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी। प्रशासक ने कहा कि विभाग से कंबल उपलब्ध होते ही वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :  घाटशिला उपचुनाव: घाटशिला में एकतरफा मुकाबला, पहली बार चुनाव लड़ रहे सोमेश चंद्र सोरेन ने बनाया मजबूत अंतर 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *