सरायकेला: सरायकेला जिले के ऑरिकॉन बाल्जोन्स कोटिंग पीवीटी एलटीडी में एक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 38 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इस कैम्प का आयोजन कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के संयुक्त प्रयासों से हुआ था.
संगठित क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल
यह कैम्प खासकर संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए आयोजित किया गया था, ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके. ESIC और INTUC ने भविष्य में इस प्रकार के और कैम्प आयोजित करने का संकल्प लिया है, जिससे और भी अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.
स्वास्थ्य जांच और दवाइयां
कैम्प में ESIC की विशेषज्ञ टीम ने उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाइयां वितरित कीं. इस अवसर पर INTUC के जिला अध्यक्ष केपी तिवारी, प्लांट हेड आथिम, एचआर दिलीप चौधरी, डॉ. अंजना, सोनल सिस्टर, डेसी सिस्टर, इंद्रदेव महतो, डॉ. सुशोभन मुखर्जी और अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे. ESIC और इंटक ने बताया कि भविष्य में ऐसे और चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि जिले के और लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बनाई जा सके.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बिहार दिवस पर जमशेदपुर में होगा “स्नेह मिलन”, दिखेगी सांस्कृतिक परंपराओं की झलक
There is no ads to display, Please add some


















































