Saraikela: अस्पतालों की हालत पर नज़र, उपायुक्त का औचक निरीक्षण – अनुपस्थित कर्मियों को शो-कॉज

सरायकेला: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे सरायकेला सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सरायकेला का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पतालों में रोस्टरवार चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, सफाई व्यवस्था, जांच घर, ओपीडी, ऑपरेशन व मेडिसिन वार्ड, दवाओं की उपलब्धता और ब्लड बैंक जैसी सुविधाओं की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक, पदाधिकारी और कर्मी अनुपस्थित पाए गए. उपायुक्त ने ऐसे सभी कर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया और स्पष्ट किया कि जवाबदेही तय की जाएगी.

स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार प्राथमिकता
उपायुक्त ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सेवाएं देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. यदि किसी कर्मी या पदाधिकारी द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बरती जाती है तो उस पर नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी. सिंह ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य अस्पतालों की वास्तविक स्थिति को समझना, उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेना तथा आवश्यकता अनुसार सुधार की दिशा में ठोस पहल करना है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि जनमानस को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक में उठीं मजदूरों की समस्याएं, जल्द होगा आंदोलन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *