Saraikela: मनोज चौधरी ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को जयंती पर किया नमन

सरायकेला:  सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि गांधीजी का मूल मंत्र था अहिंसा और सत्याग्रह, और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने आगे कहा कि शास्त्री जी सत्य और सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर ही देश का विकास संभव है और हम सभी को उनके मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

मनोज कुमार चौधरी ने विशेष रूप से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं को भी बढ़ावा दे सकते हैं।

माल्यार्पण के बाद उन्होंने खादी के वस्त्र खरीदे और बताया कि ये न केवल स्वदेशी हैं, बल्कि देश की समृद्धि और संस्कृति का प्रतीक भी हैं। इस अवसर पर छऊ गुरु विजेंद्र पटनायक और बजरंगी सिंह भी मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: युवा कांग्रेस ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनायी जयंती

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *