Saraikela: नए डीसी नितीश कुमार सिंह ने पदभार संभाला, योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता

सरायकेला :,

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को बताया प्राथमिकता

सरायकेला : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नितीश कुमार सिंह ने मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से पदभार लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर मजबूती से उतारना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जिले के वर्तमान योजनाओं को और अधिक प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

रोजगार सृजन और लोगों की आय बढ़ाना मेरी प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि यह जिला आदिवासी बहुल है यहां कई कंपनियां कार्यरत हैं लेकिन इसके साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य का मुद्दा भी उतना ही अहम है। रोजगार सृजन और लोगों की आय बढ़ाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। श्री सिंह ने कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जिले में कृषि को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि नितीश कुमार सिंह इससे पूर्व भी राज्य के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक अनुभव प्राप्त कर चुके हैं और उनकी छवि एक जमीनी और जनसंवेदनशील अधिकारी के रूप में रही है। जिलेवासियों को अब उनसे विकास और जनहित की योजनाओं में नई ऊर्जा की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: नए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने पदभार संभाला, कहा- श्रावणी मेला का सफल संचालन प्राथमिकता

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *