Saraikela: युवा कांग्रेस ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनायी जयंती

सरायकेला:  जिला युवा कांग्रेस कमिटी सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज आमदा खादी पार्क में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनायी गई।

इस अवसर पर मिश्रा ने कहा कि आज के युवाओं को गांधीजी द्वारा बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने इसी मार्ग के सहारे देश को स्वतंत्र कराया। लेकिन आज के युवा व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के चक्कर में उन नेताओं के बलिदान को भूलते जा रहे हैं, जिन्होंने खून बहाया, जेल गए और देश को आजादी दिलाई।

मिश्रा ने यह भी कहा कि आज हम स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मना रहे हैं, जिन्होंने हमें ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया और अपने कार्यकाल में देश के लिए कई विकास कार्य किए। उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि विषम परिस्थितियों में भी दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण से सफलता पाई जा सकती है।

इस अवसर पर खरसावां विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, बीससूत्री सदस्य बलभद्र महतो, कन्हैयालाल सामड, बरजू लोहार, शंकर दिग्गी, उदय बाँकिरा, दीपक तांती, जीतराय मारला सहित अन्य युवा साथी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को इन महान नेताओं के सत्य, अहिंसा, त्याग और बलिदान के आदर्शों से जोड़ना और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाना था।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर DC-SP ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time