- गैरज चौक पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
- अटल जी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प
सरायकेला : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को सरायकेला गैरज चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरा क्षेत्र “अटल बिहारी अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक युगपुरुष थे। वे न केवल एक राजनेता बल्कि एक महान कवि, दूरदर्शी नेता और संवेदनशील इंसान थे। उन्होंने कहा कि आज समाज को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : ‘अंधकार से प्रकाश’ का संदेश लेकर आए प्रभु यीशु, बड़बिल ELF चर्च में क्रिसमस की धूम
सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई जयंती
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें राजा सिंहदेव, बद्री दरोगा, पिंकी मोदक, सुदीप पटनायक, परशुराम कवि और सुमित चौधरी शामिल थे। इनके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्र सेवा और सुशासन का प्रतीक है। उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाना उनके योगदान को याद करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प है। श्रद्धांजलि सभा ने यह संदेश दिया कि अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा और आदर्श सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
There is no ads to display, Please add some




















































