सोनारायठाढ़ी पुलिस को मिली सफलता, 6 फरवरी को मोबाइल के दुकान में हुई थी चोरी
देवघर. सोनारायठाढ़ी पुलिस ने एक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का सामान भारी मात्रा में बरामद हुआ है. बरामद सामान इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस एंड गैजेट्स हैं, जिसकी चोरी 6 फरवरी को सोनारायठाढ़ी बाजार के मंतोष राणा की दुकान से हुई थी. मंतोष ने सोनारायठाढ़ी थाने में चोरी का केस दर्ज कराया था. मामले की जांच में ने एसपी के निर्देश पर सोनारायठाढ़ी बाजार के सत्यनारायण राय उर्फ गोदो को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने मंतोष की दुकान से चोरी हुए सामान को बरामद किया है.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: टेंपो वाले की लापरवाही से रेलवे फाटक पर 4 घंटे फंसे रहे मुसाफिर
छापेमारी टीम में सोनारायठाढ़ी थानेदार प्रशांत कुमार, जमादार राजू उरांव, आरक्षी मुकेश मंडल और दीपक कुमार तिवारी शामिल थे। बरामद सामान में 23 पीस एंड्रायड मोबाइल सेट, चार पीस कीपैड मोबाइल, 94 पीस मोबाइल डिस्प्ले टच ग्लास, 45 पीस मोबाइल ग्लास, 7 पीस इयर फोन ब्लूटुथ, 2 पीस ब्लूटुथ स्पीकर शामिल हैं. मंतोष राणा मोबाइल रिप्येरिंग की दुकान चलाते हैं.