Shibu Soren Funeral: नेमरा पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, दिवंगत दिशोम गुरु को किया नमन

रामगढ़: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचे।

राज्यपाल ने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्राप्त हो।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ढांढ़स बंधाया और कहा कि इस कठिन समय में पूरा झारखंड उनके साथ है।

 

इसे भी पढ़ें :  Shibu Soren Funeral: नेमरा में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पारंपरिक ‘तीन कर्म’ सम्पन्न

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : दुर्गा नवमी पर पंडालों में उमड़ी भक्तो की भीड़, खुशहाली व समृद्धि की सभी ने की कामना

    मुरी :  बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा…

    Spread the love

    Muri  : राममय हुआ सिल्ली शहर, रामनवमी पर भगवा झंडे की बढ़ी बिक्री

    मुरी : रामनवमी के अवसर पर सिल्ली बाजार एवं समीपवर्ती गांव इन दिनों भगवा झंडों से पट गया है. हर चौक-चौराहे पर राम-नाम लिखे भगवा टंगे हैं. वर्षों से सिल्ली…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time