South Eastern Railways: विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न रेलवे मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

खड़गपुर/ चांडिल: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 का औपचारिक शुभारंभ किया गया. यह अभियान 22 मई से 5 जून 2025 तक चलेगा. इस वर्ष का विषय है – “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें”। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आद्रा में मंडल रेल प्रबंधक सुमित नरूला के नेतृत्व में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ
नरूला ने सभी को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई. उपस्थित सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे. इसके साथ ही हर व्यक्ति कम से कम 100 घंटे स्वच्छता कार्य हेतु समर्पित करेगा और 100 अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत एक पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया. साथ ही, परिसर में एक जागरूकता पोस्टर प्रदर्शित किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने का सशक्त संदेश देता है। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्थक प्रयास है, बल्कि इससे अधिकारियों और कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और उत्तरदायित्व की भावना भी मजबूत हुई है।

खड़गपुर रेलवे मंडल ने भी शुरू किया जागरूकता अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर खड़गपुर रेल मंडल ने 22 मई से 5 जून तक ‘प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ विषय पर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए सभी स्तरों पर जागरूकता और सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है।

सघन अभियान के तहत दिन-प्रतिदिन की योजनाएं
अभियान पूरे मंडल में सघन रूप से चलेगा, जिसमें रोजाना सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों पर जागरूकता फैलाने के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन होगा। रेलवे के कर्मचारी अपने कार्यस्थलों पर इन गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देंगे। अभियान की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।रेलवे स्टेशनों पर स्टील या पुनर्चक्रणीय लंचबॉक्स और बोतलों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर, पैम्फलेट और डिजिटल सामग्री का प्रदर्शन किया जाएगा।

रेलवे कर्मचारियों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन होगा, जिसमें प्लास्टिक उपयोग कम करने, पुनर्चक्रण और अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा।

यात्रियों को ‘अपनी पानी की बोतल स्वयं लेकर आने’ के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

प्लेटफार्मों पर कचरा पृथक्करण के लिए डिब्बे लगाए जाएंगे और यात्रियों को उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

रेलवे स्टेशनों और आस-पास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान आयोजित किया जाएगा।

स्टेशन परिसर में पीए सिस्टम के माध्यम से यात्रियों से प्लास्टिक बोतलों और अन्य वस्तुओं के सीमित उपयोग में सहयोग मांगा जाएगा।

शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सक्रियता
रेलवे मंडल के स्कूलों में ‘प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ विषय पर प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, मंडल सांस्कृतिक संघ (डीसीए) खड़गपुर, स्काउट्स एंड गाइड्स तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: अतिक्रमण हटाने को लेकर बंद दुकानों पर भी चली JCB – सामान जब्त

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time