Potka : नान्दुप मागे पर्व पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

37वें वार्षिक सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम में खिलाड़ियों का दिखा जोश

पोटका : आदिवासी मिलन संघ नान्दुप के तत्वावधान में जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत नान्दुप पंचायत में नान्दुप मागे पर्व के अवसर पर 37वां वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को खास बना दिया।

खेल और संस्कृति समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम

मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल और संस्कृति समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशा और गलत रास्तों से दूर रखकर अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व का गुण सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी पर्व और परंपराएं हमारी पहचान हैं, जिन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। विधायक ने प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

पुरुष व 40+ वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता

पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में पीपी स्पोर्ट्स मतलाडीह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान एचडी स्पोर्टिंग को मिला। वहीं पुरुष 40+ वर्ग की प्रतियोगिता में एएमएस नान्दुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। नरवापहाड़ एफसी द्वितीय तथा कुदादा एफसी तृतीय स्थान पर रही। दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार 30 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 20 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये प्रदान किए गए।

महिला फुटबॉल में कुदादा एफसी रही विजेता

महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में कुदादा एफसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एनएसएस जमशेदपुर की टीम को द्वितीय स्थान मिला। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 6 हजार रुपये रखा गया था। महिला खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

माँगे नाच और बूढ़ी गाड़ी नाच ने बांधा समां
मागे परब में नृत्य करते विधायक संजीव सरदार व अन्य

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पारंपरिक बूढ़ी गाड़ी नाच एवं माँगे नाच की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपरा और एकता का सुंदर संदेश दिया गया।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर झामुमो नेता बहादुर किस्कु, ग्राम प्रधान कन्हाई गुइया, आयोजन समिति के अध्यक्ष सोमा डिग्गी, मधु भुइया, बेटा कुंकल, दामू सोरेन, मंगल, राजू डिग्गी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला के छोटे भाई का निधन, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंत्येष्ठि संपन्न

Spread the love

Related Posts

Potka : बचपन से भक्ति का अभ्यास कराना हर माता-पिता का कर्तव्य – गोविंद दास शास्त्री

मुहूलड़िहा गांव में श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस ध्रुव चरित्र और प्रह्लाद भक्ति का वर्णन पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के मुहूलड़िहा गांव में श्री श्री…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला के छोटे भाई का निधन, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंत्येष्ठि संपन्न

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर एवं न्यूवोको सीमेंट कंपनी यूनियन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला का रविवार को निधन हो गया. वे काफी दिनों से बीमार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *