जमशेदपुर: मंगलवार को अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज के विद्यार्थियों ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का भ्रमण किया. इस अवसर पर मंदिर से जुड़े असीम पाठक और साकेत गौतम ने विद्यार्थियों को मंदिर के इतिहास के बारे में बताया. उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार की जानकारी भी साझा की. की प्राचार्या डॉ. अनुराधा कुमारी और श्वेता भारती के नेतृत्व में कॉलेज के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया
भ्रमण का अनुभव
असीम पाठक ने विद्यार्थियों को बताया कि दो साल पहले तक शाम के समय इलाके के लोग मंदिर के आस-पास नहीं फटकते थे. आज स्थिति यह है कि लोग सुबह से लेकर शाम तक किसी भी समय मंदिर आते हैं और पूरे परिसर का आनंद लेते हैं.
शिक्षण का नया आयाम
भ्रमण के बाद प्राचार्या ने विद्यार्थियों को मंदिर के इतिहास, सनातन संस्कृति और धार्मिक महत्व पर एक अद्वितीय परियोजना का कार्य सौंपा. यह गतिविधि विद्यार्थियों को सांस्कृतिक ज्ञान और धार्मिक महत्व को समझने में मदद करेगी.
इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह के बच्चों ने उठाया पिकनिक का आनंद
There is no ads to display, Please add some



















































