Jamshedpur: डांडिया कार्यक्रम में के दौरान अचानक खूनी खेल, दो युवक घायल

जमशेदपुर:  टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह में बुधवार देर रात डांडिया कार्यक्रम के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस बीच हुए हमले में श्रवण और अनुराग नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। खुशियों से भरा डांडिया उत्सव एक पल में खौफ और अफरा-तफरी में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के बीच ही लकी नामक युवक ने दोनों युवकों को बहाने से बाहर बुलाया। जैसे ही वे बाहर निकले, वहां पहले से घात लगाए बैठे 22–25 युवक अचानक उन पर टूट पड़े। हमलावरों ने लात-घूंसों और धारदार हथियार से हमला किया। आरोप है कि एक युवक ने चापड़ से वार कर दोनों को लहूलुहान कर दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि हमला योजनाबद्ध था और शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

इलाके के लोगों का कहना है कि ऐसे हमलों से त्योहार और सांस्कृतिक आयोजनों की छवि धूमिल होती है। डांडिया जैसे पारंपरिक आयोजन में हुई हिंसा से आयोजक हताश हैं और लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। निवासियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बिद्युत बरण महतो ने जमशेदपुर में मनाया ‘जीएसटी बचत उत्सव’, NextGen GST Reforms पर की चर्चा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *