Jamshedpur: बिद्युत बरण महतो ने जमशेदपुर में मनाया ‘जीएसटी बचत उत्सव’, NextGen GST Reforms पर की चर्चा

जमशेदपुर:  सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज जमशेदपुर के बिष्टुपुर और साकची बाजार में ‘#GSTBachatUtsav’ का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों और ग्राहकों से मुलाकात कर #NextGenGST Reforms के बारे में चर्चा की और उन्हें शुभकामनाएं दी।

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा
सांसद महतो ने मोदी के आह्वान का हवाला देते हुए कहा कि स्वदेशी सामान खरीदना और बेचना युवाओं की मेहनत और मिट्टी की खुशबू का सम्मान है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि त्योहारों के इस मौसम में देश के उत्पादों को प्राथमिकता दें।

जीएसटी रिफॉर्म से लाभ
महतो ने बताया कि आने वाले त्यौहारों के दौरान जीएसटी रिफॉर्म से खरीददारी बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को ऐतिहासिक बचत मिलेगी। टैक्स में मिली छूट करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाएगी और आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगी।

उपस्थित लोग
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, अनिल सिंह, चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मानव केडिया, पूर्व अध्यक्ष सुशील संथालिया, अनिल मोदी, सुबोध झा, चिंटू सिंह, संजय तिवारी, राजकुमार शाह, युवराज सिंह, मनोज बाजपेई, अमित संघी, उज्जवल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : बीडीओ से मिले पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग, सौंपा मांग पत्र, बागबेड़ा कॉलोनी में शुक्रवार से नियमित होगा कचरा उठाव

    जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित घर-घर कचरा उठाव की समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बीडीओ सुमित प्रकाश से मुलाकात…

    Spread the love

    खासमहल दुर्गा पूजा कमिटी : छऊ नृत्य में जीवंत हुआ महिषासुर मर्दिनी का मंचन

    जमशेदपुर : खासमहल दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से महा नवमी के अवसर पर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड की सभ्यता एवं संस्कृति पर आधारित इस सांस्कृतिक संध्या…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time