जमशेदपुर: निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने मंगलवार को एमजीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, चिकित्सकों और पारा मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी, दवाओं की उपलब्धता, एक्स-रे और ऑर्थोपेडिक्स विभाग, एंबुलेंस संचालन, पार्किंग सुविधा और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की स्थिति देखी।
निरीक्षण के बाद निदेशक ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. जुझार माझी को निर्देश दिए कि ओपीडी समय पर शुरू हो और डॉक्टर तथा पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित हो। साथ ही उन्होंने कहा कि हर हफ्ते की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजी जाए।
संतोष गर्ग ने अस्पताल में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, चिकित्सा उपकरणों का सही उपयोग और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मंधान और मानगो के सीओ बृजेश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा अस्पताल में अंधेरे में पानी लेने को मजबूर परिजन