Potka: पोटका में अनाज उठाने पर सहमति, लेकिन गरीबों को नहीं मिलेगा वितरण

पोटका:  सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के डीलरों की हड़ताल से पोटका प्रखंड में करीब 45 हजार गरीब परिवारों के सामने अनाज संकट खड़ा हो गया है। डीलरों और मार्केटिंग ऑफिसर के बीच हुई बैठक में यह सहमति बनी कि डीलर अनाज का उठाव तो करेंगे, लेकिन जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वितरण नहीं होगा।

1 सितंबर से पीडीएस डीलर संघ हड़ताल पर है। उनका कहना है कि कमीशन बढ़ाने, मशीनों की मरम्मत और अनाज को सुरक्षित ढंग से ढककर पहुंचाने जैसी बुनियादी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। हड़ताल के कारण अंत्योदय, पीएच और ग्रीन कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है।

 

सोमवार को पोटका सभागार में डीलर संघ और मार्केटिंग ऑफिसर के बीच बातचीत हुई। तय हुआ कि डीलर दबाव और समय की कमी को देखते हुए गोदाम से अनाज उठा लेंगे और सुरक्षित भंडारण करेंगे। हालांकि, सरकार से मांगें पूरी होने तक किसी तरह का वितरण नहीं किया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष अनवर अली ने साफ कहा – “हम अनाज उठाकर सुरक्षित रखेंगे, लेकिन बांटेंगे तभी जब हमारी मांगें मानी जाएंगी।” वहीं मार्केटिंग ऑफिसर ने आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान डीलरों पर जबरन वितरण का दबाव नहीं डाला जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Potka: शाह कंपनी परिसर में आठ पहर हरिनाम संकीर्तन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा घाटी में बस और पिक-अप में सीधी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक यात्री बाल-बाल बचे

गुवा : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के तितलीघाट और झाड़बेड़ा गांव के बीच स्थित सारंडा घाटी में एक…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time