पोटका: जुड़ी पंचायत के खपरसाई स्थित शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड कंपनी परिसर में आठ पहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस अनुष्ठान का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति, जनकल्याण और विश्व शांति की प्रार्थना करना है।
कार्यक्रम में छह कीर्तन मंडलियां शामिल हैं, जो लगातार आठ पहर यानी पूरे 24 घंटे हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत कर रही हैं। आयोजकों का कहना है कि इससे क्षेत्र में अच्छी फसल, गांव में सुख-समृद्धि और लोगों के कल्याण की कामना पूरी होगी।
आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग इस संकीर्तन में भाग ले रहे हैं। उनका मानना है कि इस आयोजन में शामिल होना पुण्य का भागी बनने जैसा है। कार्यक्रम के दौरान भक्तों के बीच महाप्रसाद भी वितरित किया जाएगा। इसी को विशेष अनुष्ठान का अहम हिस्सा बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें : Kharagpur: खड़गपुर रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय, दिसंबर तक पूरा होगा काम
There is no ads to display, Please add some



















































