Jamshedpur: शहर के कारोबारी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी पूर्व में कारोबारी की कंपनी में करता था काम

जमशेदपुर: जमशेदपुर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी दिलीप गोयल को फोन पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान राहुल तिवारी उर्फ राहुल पारीख के रूप में हुई है, जो जुगसलाई की पुरानी बस्ती का निवासी है. दिलचस्प बात यह है कि वह पहले कारोबारी की कंपनी में काम करता था.

धमकी का मामला और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले राहुल ने कारोबारी को फोन किया और उनकी कंपनी को उड़ाने की धमकी दी. जैसे ही कारोबारी ने डिमांड के बारे में पूछने की कोशिश की, आरोपी ने तुरंत फोन काट दिया. इसके बाद कारोबारी ने बिष्टुपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

 

आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने किया मोबाइल ट्रेस

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर को ट्रेस किया और जल्द ही राहुल तक पहुंच गई. एसएसपी ने बताया कि राहुल ने एक सोनार दुकान में काम करने वाले मजदूर से उसका फोन लिया था और उसी से कारोबारी को धमकी दी थी. इसके बाद, उसने मजदूर के फोन से नंबर डिलीट कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सुबह तड़के कमारगोड़ा मृत पाए युवक की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई, मैट्रिक परीक्षा का था छात्र


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

    बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

    Spread the love

    Jamshedpur : गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में बड़ा खुलासा, 20 अफसरों की SIT गठित

    दिनदहाड़े 42 लाख की लूट के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आदित्यपुर में पुल पर चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये बरामद होने की सूचना जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time