सरायकेला: सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती निवासी शिवम कुमार सिंह के रूप में हुई है. शिवम कुमार सिंह मैट्रिक परीक्षा का छात्र था और उसकी हत्या को लेकर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.


हत्या में तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल, शराब और अन्य साक्ष्य मिले
पुलिस के अनुसार, यह हत्या तेज धारदार हथियार से की गई हो सकती है. घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतल, सिगरेट का डब्बा, एक जोड़ी चप्पल, पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी मिली हैं. इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. इन साक्ष्यों से पुलिस को मामले की गहराई से जांच करने में मदद मिल रही है.

साजिश के तहत हत्या का शक, दोस्तों के साथ गया था मृतक
पुलिस ने बताया कि मृतक शिवम कुमार सिंह बीती रात अपने दोस्तों के साथ घटनास्थल पर गया था. यहां साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई. चांडिल एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि पुलिस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
पुलिस की जांच जारी, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद
पुलिस इस मामले में जल्द ही कुछ ठोस सबूत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है. मृतक के परिवार और इलाके में यह घटना शोक की लहर छाई हुई है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Crime Breaking: सुबह तड़के कमारगोड़ा में युवक का शव मिलने से मची हलचल, हत्या की आशंका
There is no ads to display, Please add some


















































