Jharkhand: मुख्यमंत्री की गैरहाजिरी में राज्यपाल ने संभाली तिरंगे की जिम्मेदारी, राज्य में पहली बार टूटी परंपरा

रांची:  राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की गूंज ने पूरे मैदान को देशभक्ति के माहौल में डुबो दिया।

अपने संबोधन की शुरुआत राज्यपाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने झारखंड आंदोलन के नायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की।

अब तक मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण हमेशा मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता था, जबकि उपराजधानी दुमका में यह जिम्मेदारी राज्यपाल निभाते थे। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म में व्यस्त रहने के कारण समारोह में मौजूद नहीं थे। इसी वजह से राज्यपाल गंगवार ने मोरहाबादी में तिरंगा फहराकर बरसों पुरानी परंपरा तोड़ी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Indian Independence Day 2025: GST सुधार से रोजगार और सुरक्षा मिशन तक, PM Modi का स्वतंत्रता दिवस एजेंडा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना व नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से…

Spread the love

Ranchi : कुर्मी समुदाय को एकजुट होने से सरकार रोक रही है : देवेंद्र नाथ महतो

प्रभात तारा मैदान में भारी भीड़ के साथ जनसभा संपन्न रांची : कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इसी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *