Deoghar: घर लौटने की जल्दी बनी दुर्घटना का कारण, रेलवे स्टेशन पर सीढ़ी से गिरकर यात्री की मौत

देवघर: जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर एक यात्री की सीढ़ियों से गिरकर गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई. रेलवे पुलिस ने तुरंत उन्हें देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक चांदन का निवासी

मृतक की पहचान जागेश्वर रवानी (गोरियाअंबा, चांदन थाना क्षेत्र) के रूप में हुई. उनके दामाद विश्वनाथ रवानी ने बताया कि मंगलवार को कोटिया में गवाली पूजा थी, जिसमें शामिल होने के लिए जागेश्वर अपनी बेटी के घर आए थे.

घर लौटने की जल्दी बनी दुर्घटना का कारण

बुधवार सुबह लोकल ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में वे जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. प्लेटफार्म संख्या एक की सीढ़ियों से चढ़ते समय पैर फिसलने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें : Baharagora : मुटूरखाम में हाथी के हमले से जंगल में साल पत्ता लाने गई महिला की मौत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में रिहायशी क्षेत्र में हिरण का शव मिलने से फैली सनसनी, वन्य विभाग ने शव जब्त कर छानबीन शुरू की

झाड़ग्राम : खड़िकामाथानी स्टेडियम के पीछे बुधवार सुबह एक हिरण का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने स्टेडियम के पीछे हिरण को मृत अवस्था में…

Spread the love

Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक  सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल  टिनप्लेट टाटा स्टील के एमडी उज्ज्वल चक्रवर्ती से मुलाकात की। इस दौरान तीन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time