Chaibasa: CISF यूनिट में अग्नि सुरक्षा पर जोर, जवानों ने सीखा जीवनरक्षक अभ्यास

गुवा:  सीआईएसएफ यूनिट गुवा में अग्नि सुरक्षा को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कक्षा न केवल तकनीकी दृष्टि से अहम रही, बल्कि सुरक्षाकर्मियों की सजगता और तत्परता को भी नई धार दी.

इस विशेष प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व उप कमांडेंट रवि रंजन सिंह ने किया. उन्होंने अग्निशामक उपकरणों के प्रकारों — ड्राई पाउडर, फोम, सीओ₂ और वाटर बेस्ड — की कार्यप्रणाली और सही इस्तेमाल की जानकारी बेहद सहज और व्यावहारिक ढंग से दी. प्रशिक्षण के अंतिम हिस्से में उन्होंने अग्निशमन उपकरणों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी कराया, जिसमें सभी जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

रवि रंजन सिंह ने बताया कि आग लगने जैसी आपात स्थिति में त्वरित और सटीक प्रतिक्रिया जान बचा सकती है, और इसके लिए अग्निशमन उपकरणों की सही समझ और अभ्यास अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि यह सत्र सिर्फ प्रशिक्षण नहीं था, बल्कि एक मानसिक तैयारी भी थी — ताकि हर सुरक्षाकर्मी किसी भी आपात घड़ी में आत्मविश्वास से भरा निर्णय ले सके.

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa: अब पोस्टकार्ड के ज़रिए मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बच्चों की आवाज़, 50 हजार कार्ड भेजने का लक्ष्य

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *