Gamharia:धीराजगंज में बिजली के तार पर टहनी गिरने से आवागमन रहा बाधित

गम्हरिया: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर दो अंतर्गत धीराजगंज में  बुधवार को बिजली के 11 हजार वोल्ट तार पर एक पेड़ की टहनी गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया . इससे  बड़ा हादसा हो सकता था. इसको लेकर लोगों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई माह पूर्व में उनके द्वारा सड़क किनारे स्थित सूखे पेड़ की जानकारी विभागीय पदाधिकारियों को दी गई थी तथा इसको हटाने की मांग की गयी थी. लेकिन विभाग द्वारा इसको  गंभीरता से नहीं लिया गया. जिसके कारण यह घटना हुई करीब 24 घंटे बाद गुरूवार को जेसीबी से टहनी को सड़क से हटाया गया और बिजली के तार की मरम्मत की गई. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व भय का माहौल है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: टेंपो वाले की लापरवाही से रेलवे फाटक पर 4 घंटे फंसे रहे मुसाफिर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time