Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध के साथ दिखे 20 आदिवासी बच्चे, विहिप ने उठाया मुद्दा

जमशेदपुर:  देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 20 आदिवासी बच्चों को एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ देखे जाने की जानकारी मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे।

विहिप की टीम के अनुसार, बच्चों के साथ एक ईसाई व्यक्ति (जो खुद को फादर बता रहा था) और एक महिला सिस्टर मौजूद थे। बच्चों में 17 लड़कियाँ और 3 लड़के थे। पूछताछ के दौरान किसी के पास पहचान पत्र नहीं था और कोई भी परिवारजन बच्चों के साथ उपस्थित नहीं थे। बच्चे गरीब आदिवासी परिवारों से प्रतीत हो रहे थे।

अरुण सिंह के विरोध के बावजूद, रेलवे प्रशासन ने फादर से पूछताछ की। फादर ने बताया कि बच्चों को दो दिन की ट्रेनिंग के लिए करनडीह ले जाया जा रहा है। इस दौरान गोलमुरी और सेंट मैरी चर्च के फादर और कुछ राजनीतिक नेताओं ने रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद प्रशासन ने बच्चों को फादर के साथ छोड़ दिया।

अरुण सिंह ने रेलवे अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि करनडीह स्थित सेंटर पर बच्चों का धर्मांतरण या अन्य संदिग्ध गतिविधियाँ पाई गईं, तो विहिप अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का धर्मांतरण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी स्थिति में सड़क पर उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Seraikela : सरायकेला-खरसावां में ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती धूमधाम से मनाई गई

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : थर्ड मार्च की तैयारियों को लेकर यूनियन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

जमशेदपुर : आगामी थर्ड मार्च की तैयारियों की समीक्षा को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेएन टाटा साहब…

Spread the love

Potka : नान्दुप मागे पर्व पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

37वें वार्षिक सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम में खिलाड़ियों का दिखा जोश पोटका : आदिवासी मिलन संघ नान्दुप के तत्वावधान में जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत नान्दुप पंचायत में नान्दुप मागे पर्व के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *