पोटका: पोटका प्रखंड में विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में शनिवार को दो महत्वपूर्ण पहल हुईं। स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने कालिकापुर में महिला स्वावलंबन कार्यक्रम में भाग लिया और उसके बाद नए सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया।
कालिकापुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा सह स्वावलंबन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा – “यह समूह महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने, बचत की आदत विकसित करने और परिवार की आय बढ़ाने में मदद करता है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी समाज मजबूत होगा। समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है और यह समिति सराहनीय काम कर रही है।”

इसके बाद विधायक ने कालिकापुर पंचायत में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। यह भवन जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) से स्वीकृत है।उन्होंने कहा – “हमारी प्राथमिकता है कि विकास गांव-गांव तक पहुँचे। सामुदायिक भवन ग्रामीणों की साझा धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। यहाँ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।”
इस मौके पर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, मुखिया सरस्वती मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, भगात बास्के, रजनी षांडगी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :
Baharagoda : धूमधाम से मनाया गया श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का भव्य सत्संग महोत्सव
There is no ads to display, Please add some



















































