Muri : लोसेरा–पिस्का कच्ची सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधायक से की मुलाकात

  • उबड़-खाबड़ रास्ते से परेशान ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
  • ग्रामीणों ने विधायक अमित महतो के समक्ष रखी समस्या

मुरी : सिल्ली क्षेत्र के पिस्का पंचायत अंतर्गत लोसेरा तालाब बांध से पिस्का को जोड़ने वाली कच्ची सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण विधायक अमित महतो से रुबरु हुए। पूर्व मुखिया राजेश मांझी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि यह मार्ग पिस्का और लोसेरा के बीच एक महत्वपूर्ण शॉर्टकट है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। रास्ते के आसपास कई घर बसे हैं, लेकिन सड़क कच्ची, पत्थरीली और उबड़-खाबड़ होने के कारण पैदल यात्रियों, साइकिल और मोटरसाइकिल सवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें : Potka : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर तैयारी बैठक, 10 फरवरी से चलेगा विशेष कार्यक्रम

जरूरतमंद जगहों की अनदेखी से ग्रामीणों में नाराजगी

राजेश मांझी ने विधायक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि लोसेरा क्षेत्र में कई ऐसे मार्ग हैं, जहां पहले से पीसीसी सड़क बनी हुई है, फिर भी वहां दोबारा पीसीसी का निर्माण किया गया। वहीं, जहां सड़क की वास्तविक जरूरत है, वहां प्रशासनिक अनदेखी हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनके मार्ग का निर्माण शीघ्र नहीं हुआ तो वे अन्य स्थानों पर होने वाले पीसीसी शिलान्यास का विरोध करेंगे।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका के पण्डियासाई गांव में जल जमाव सेे ग्रामीण परेशान, सात महीने पानी में डूबी रहती है मुख्य सड़क, प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग

पोटका : कोवाली पंचायत अंतर्गत पण्डियासाई गांव में जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, साल के करीब सात महीने…

Spread the love

Potka : एक सप्ताह से अंधेरे में सीधाडीह के 30 परिवार, ट्रांसफार्मर के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पोटका : हेंसड़ा पंचायत के बानाकाटा गांव स्थित टोला सीधाडीह में 10 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 30 परिवार पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time