Muri: हाथियों के उत्पात से डरी-सहमी रहती है लक्ष्मी मांझी, तीन वर्ष बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद

मुरी : झारखंड के अलग-अलग जिलों में इन दिनों हाथियों का उत्पात जारी है. फसल बर्बाद करने, घर में तोड़फोड़ करने के बाद अब हाथी लोगों की जान ले रहे हैं. हाथियों के हमले निरंतर जारी हैं. इससे मुरी के लोसेरा गांव की रहने वाली लक्ष्मी मांझी काफी डरी सहमी हैं. वर्ष 2022 में जंगली हाथियों ने उसका घर को तोड़कर तहस नहस कर दिया था. गृह विहिन लक्ष्मी ने विभाग में मुआवजा के लिए कई बार आवेदन दिया. लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. किसी तरह मिट्टी का कच्चा घर बनाकर वह गुजारा कर रही है. इन दिनों हाथियों का उत्पात सुनकर वह काफी डर गई है. कहती है अगर दोबारा हाथी ने उसका घर तोड़ दिया तो वह बेसहारा हो जाएगी. लक्ष्मी के सास-ससुर का निधन हो गया है. जबकि पति रांची में रहकर काम करता है. घर पर वह अपने एक छोटे बेटे के साथ रहती है.

इसे भी पढ़ें : Muri: स्व.सुखदेव बेदिया फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बालक वर्ग में बिरसा एफसी व बालिका वर्ग में नामकुम एफसी की टीम बनी विजेता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time