West Singhbhum: शतरंज समर कैंप में सीनियर वर्ग के 22 खिलाड़ियों ने सीखी रणनीतियाँ

पश्चिम सिंहभूम: पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में एवं रुंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड के प्रायोजन में आयोजित शतरंज समर कैंप के पांचवें दिन जिले के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी एवं ऑल इंडिया रेलवे के पूर्व चैंपियन विश्वजीत चटर्जी ने बच्चों को शतरंज का प्रशिक्षण दिया।

सीनियर वर्ग के 22 खिलाड़ियों ने सीखी रणनीतियाँ
आज के प्रशिक्षण सत्र में सीनियर वर्ग के 22 खिलाड़ियों ने विश्वजीत चटर्जी से मिडिल गेम डेवलपमेंट, मनोवरिंग तथा पांव प्ले के तकनीकी पहलुओं पर गहन जानकारी प्राप्त की। विश्वजीत ने बताया कि जिले के युवा खिलाड़ी शतरंज के प्रति गहरा उत्साह दिखा रहे हैं और उनमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता भी निहित है। विश्वजीत चटर्जी ने जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा तथा अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से जिले में शतरंज की गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हुई है।

जूनियर वर्ग के लिए भी विशेष प्रशिक्षण
संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को संघ के मुख्य प्रशिक्षक मनीष शर्मा द्वारा गेम प्ले और ओपनिंग पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में जिले में 50 से अधिक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय रेटेड सूची में शामिल हैं और हर वर्ष 10 से 15 नए खिलाड़ी इस श्रेणी में प्रवेश करते हैं। इस अवसर पर सूरज टीयू, निशान चौबे, अर्पित खिरवाल, पुरुषोत्तम सराफ सहित कई अन्य युवा खिलाड़ी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें : Chandil: चांडिल में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर होगा विमर्श, एकदिवसीय संगोष्ठी कल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *