West Singhbhum: जिले में दर्दनाक हादसा, पड़ोस में रहने वाले ने रेता 12 वर्षीय बच्चे का गला

पश्चिम सिंहभूम: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जुगीदारू गांव से 22 मई की शाम लगभग 5 बजे एक भयावह सूचना मिली। स्थानीय निवासी सिंकुर बान सिंह के 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन बान सिंह का गला चाकू से रेत कर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की खून से लथपथ लाश पाई। मृतक के पिता ने बताया कि वे दिन में बाजार गए हुए थे। घर लौटने पर बेटी ने बताया कि चंद्र मोहन बान सिंह, जो परिवार और पड़ोस में रहता है, ने गुस्से में अर्जुन का गला काट दिया।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, पश्चिम सिंहभूम के निर्देशानुसार एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया। दल ने 23 मई की सुबह आरोपी चंद्र मोहन बान सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में उपयोग हुआ लोहे का चाकू भी बरामद किया गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

आरोपी और बरामद सामग्री की जानकारी
गिरफ्तार आरोपी: चंद्र मोहन बान सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी जुगीदारू, पोस्ट बड़ा लगिया, थाना मुफ्फसिल, जिला पश्चिम सिंहभूम.
बरामद सामान: लोहे का चाकू, जो घटना में प्रयुक्त हुआ।

पुलिस टीम का समन्वित प्रयास
घटना की जांच और आरोपी गिरफ्तारी में मुफ्फसिल थाना प्रभारी चंद्र शेखर, अधिकारी मिथुन कुमार, सशस्त्र बल के यदुनंदन महतो एवं दशरथ टुडू के नेतृत्व में पुलिस बल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नये MGM अस्पताल में चिकित्सकों की लेटलतीफी पर भड़के मरीज और परिजन

Spread the love

Related Posts

Potka पोटका के सुभाषिनी हत्याकांड का खुलासा,  डायन के संदेश में  राजू पुराण ने कटारी से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पोटका : कलिकापुर पंचायत के हड़पाघुटु के समीप 62 वर्षीय वृद्ध महिला सुभाषिनी नायक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर…

Spread the love

jamshedpur : परसुडीह में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर ठेका मजदूर की मौत, परिवार में छाया मातम

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ठेका मजदूर की मौत हो गई। काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरने के कारण 35…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *