Jamshedpur: नये MGM अस्पताल में चिकित्सकों की लेटलतीफी पर भड़के मरीज और परिजन

जमशेदपुर : मानगो डिमना स्थित नये MGM अस्पताल में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया जब मेडिसिन विभाग के डॉक्टर ओपीडी समय पर नहीं पहुंचे. सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों के नहीं पहुंचने पर मरीज और उनके परिजनों ने आक्रोश में आकर विरोध प्रदर्शन किया.मरीजों का आरोप था कि ओपीडी 12 बजे बंद हो जाता है, लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं आते, जिससे उन्हें परेशानी होती है। अस्पताल उपाधीक्षक जुझार मांझी ने मामले की जानकारी अस्पताल के प्राचार्य डॉ. डी. हांसदा को दी। हालांकि कुछ समय बाद स्थिति को शांत कर लिया गया.

ऑक्सीजन पाइपलाइन की हुई टेस्टिंग, सिलिंडर से मिलेगी फिलहाल सप्लाई

नये भवन में 760 बेड वाले MGM अस्पताल में मरीजों को सिलिंडर के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी. हर बेड तक पाइपलाइन से ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है. गुरुवार को पाइपलाइन से ऑक्सीजन सप्लाई की टेस्टिंग की गई, जिसमें यह जांचा गया कि मरीज के बेड तक ऑक्सीजन पहुंच रही है या नहीं.हालांकि अभी अस्पताल में न तो ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है और न ही LMO (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) या PSA प्लांट की कोई स्थायी व्यवस्था हो सकी है.

तेजी से हो रही साकची MGM अस्पताल की शिफ्टिंग

साकची स्थित पुराने MGM अस्पताल से नये परिसर में शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेजी से चल रही है.गुरुवार को प्रशासनिक भवन की अलमारियों, सर्जरी विभाग के बेड और अन्य सामग्री को दो वाहनों की मदद से नये अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. इसके अलावा, बी-ब्लॉक को पूरी तरह खाली कर ए-ब्लॉक में स्थानांतरित कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन शिफ्टिंग प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटा हुआ है.

मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा

डॉक्टरों की अनुपस्थिति से जहां मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं अस्पताल प्रशासन नये भवन को पूरी तरह कार्यशील बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है. ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था और अस्पताल शिफ्टिंग प्रक्रिया को लेकर अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी.

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time