West Singhbhum: जिले में बढ़ेगा टेनिस बॉल क्रिकेट का दायरा, हर प्रखंड से जुड़ेंगे सीनियर खिलाड़ी

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले में टेनिस बॉल क्रिकेट को संगठित रूप देने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु एक जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन का गठन शीघ्र किया जाएगा. इसकी जानकारी झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव अजय नायक ने दी.

रांची बैठक में मिली थी हरी झंडी

अजय नायक ने बताया कि हाल ही में रांची में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में टेनिस बॉल क्रिकेट के अध्यक्ष द्वारा जिले में एक मान्यता प्राप्त एसोसिएशन गठन की अनुशंसा की गई थी. इसी दिशा में अब प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है.

मान्यता प्राप्त संस्था, मिलेगा खिलाड़ियों को मंच

नायक ने बताया कि यह एसोसिएशन भारत सरकार के खेल मंत्रालय और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है. इसके माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों से वरिष्ठ खिलाड़ियों को जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा.

इसे भी पढ़ें : Chandil: दलमा अभ्यारण्य में विशु शिकार को लेकर हुई अहम बैठक, क्या इस बार सेंदरा पर्व में बचे रहेंगे वन्य प्राणी?

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजुड़ी में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना चैंपियन

स्व. रविंद्र नाथ मुर्मू व स्व. कन्हैया लाल मुर्मू की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन रोमांचक मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का हुआ समापन जादूगोड़ा : जादूगोड़ा प्रखंड के नरवापहाड़ स्थित…

Spread the love

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *