गुवा: बड़ाजामदा के बोकना स्थित सत्संग विहार मंदिर के पास बुधवार रात एक कैंपर गाड़ी (संख्या JH01CM 3376) पुल से नीचे गिर गई. गाड़ी रांची से बड़ाजामदा होली के रंग लेकर आ रही थी. इस हादसे में ड्राइवर को हल्की चोटें आईं, लेकिन वह बाल-बाल बच गया. गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
पुलिस की तत्परता
हादसे की सूचना मिलते ही बड़ाजामदा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और चालक तथा खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया गया कि चालक को केवल हाथ में खरोंच आई. दुर्घटना के बाद ड्राइवर अमरकेत कुमार ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है.
लोडर मशीन से गाड़ी को निकाला गया
गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे लोडर मशीन की मदद से गाड़ी को पुलिया से बाहर निकाला गया. दुर्घटनाग्रस्त कैंपर गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था और दो पहिए भी उखड़ गए थे. यह वाहन जयसवाल ट्रांसपोर्ट का बताया जाता है.
इसे भी पढ़ें : Bahragora: लैम्पस खाताधारियों को मिलेगा ₹24.64 लाख का बकाया भुगतान
There is no ads to display, Please add some



















































