West Singhbhum: दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में चाकूबाजी — 1 की हालत नाजुक, 7 घायल

पश्चिमी सिंहभूम:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब हरिजन बस्ती के जुलूस पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सात युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हरिजन बस्ती की दुर्गा पूजा समिति का विसर्जन जुलूस जब चक्रधरपुर थाना के पास पहुंचा, तभी करीब 15 हमलावर युवकों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने जुलूस में शामिल सात युवकों पर ताबड़तोड़ वार किए।

हमले में घायल युवकों में ध्रुव मुखी, गोविंदा मुखी, दिनेश मुखी, रिक्की मुखी, अतुल मुखी, अमन मुखी और अजय मुखी शामिल हैं। इनमें रिक्की मुखी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावर युवक मौके से भाग निकले। इस वारदात के बाद हरिजन बस्ती में गुस्से का माहौल है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों से पूछताछ की। उन्होंने कुछ हमलावरों की पहचान की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, घटना थाना के पास हुई और 12 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी न होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: अब हर योजना होगी पारदर्शी, QR कोड से देख सकेंगे प्रगति — ‘ग्राम संपत्ति’ पोर्टल लॉन्च

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

    पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

    Spread the love

    Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

    जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time