गुवा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने पश्चिम सिंहभूम जिला समिति के पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है. यह कदम पार्टी संगठन को ज़मीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है.
पार्टी महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश संख्या JMM/021/F-54/2025-2026 के तहत, दिनांक 30 अप्रैल 2025 को प्रस्तुत जिला समिति विस्तार प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है. इस क्रम में:
उपाध्यक्ष के रूप में प्रेम मुंडारी और अशोक दास को नियुक्त किया गया है.
संगठन सचिव के पद पर चंद्र मोहन बिस्वा, मन्नाराम कुदादा, वृंदावन गोप और विनय प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
सह सचिव के रूप में हरिलाल करजी, काण्डे तियु, मो० मोजाहिद, संदेश सरदार और ज्योति सिजुई को मनोनीत किया गया है.
केंद्रीय समिति द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी समिति में 59 सदस्यों की सूची को भी अनुमोदन मिल चुका है. यह पुनर्गठन पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक अहम पहल है.
महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वे अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन करें, कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखें और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को धरातल पर साकार करें.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जरूरतमंद बेटी की शादी में पप्पू सरदार ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
There is no ads to display, Please add some



















































