Jamshedpur: “अडानी के आगे क्यों झुके मोदी?” — डॉ. अजय कुमार का मोदी-अडानी गठजोड़ पर हमला

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के कथित गठजोड़ पर करारा हमला बोला है. उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अडानी के सामने घुटने टेक दिए हैं और देश को खतरे में डाल दिया है.

डॉ. कुमार ने कहा कि केन्या सरकार ने अडानी समूह का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया और यहां तक कि अडानी की गिरफ्तारी की तैयारी भी कर ली थी. इसके बावजूद भारत सरकार ने अडानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियाँ हर बार यह सुनिश्चित करती हैं कि अडानी का व्यावसायिक साम्राज्य और भी विस्तार पाए.

कांग्रेस नेता ने पूछा, “जब अडानी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर आरोप लग रहे हैं, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश क्यों हैं?” उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की चुप्पी से यह संदेश जा रहा है कि सरकार कॉर्पोरेट हितों को जनता के हितों से ऊपर रख रही है.

अजय कुमार ने कहा कि भाजपा की राजनीति अब केवल चुनिंदा उद्योगपतियों की सेवा तक सीमित हो गई है. उन्होंने दावा किया कि यह गठजोड़ देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और आर्थिक स्वायत्तता के लिए खतरा है.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: बकरीद से पहले गो-तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दबोचे तीन तस्कर – 34 मवेशी जब्त

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *