Adityapur : निकाय चुनाव विवाद में युवक पर चाकू से हमला, टीएमएच में भर्ती, आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस 

आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र के इच्छापुर ग्वालापाड़ा में सोमवार को निकाय चुनाव के दौरान हुआ एक विवाद हिंसा में बदल गया। घटना में विशाल कुमार सिंह नामक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति नाजुक बताई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार को मतदान के दौरान किसी बात को लेकर विशाल सिंह और विशाल कुमार महतो के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद के बाद विशाल कुमार महतो ने कथित रूप से विशाल सिंह के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति देखी गई, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में श्री कृष्ण जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पूरा पंडाल

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान

गुआ (पश्चिम सिंहभूम) : वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारंडा वन प्रमंडल एवं संलग्न पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सारंडा कला मंच, गुआ साईं के स्थानीय कलाकारों द्वारा गुआ प्रक्षेत्र के विभिन्न गाँवों में वन…

Spread the love

Chaibasa : चिरुकबेड़ा वनग्राम में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत के राजस्व ग्राम बाईहातु स्थित वनग्राम चिरुकबेड़ा में पिछले चार-पांच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time