Jamshedpur : टेल्को में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत 12डी रामपुर गिट्टी मशीन, जेम्को मानिफिट की रहने वाली 16 वर्षीय सरस्वती विश्वकर्मा ने कथित रूप से गले में चुन्नी के सहारे आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा 100 डायल पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही परिजनों के साथ गाली-गलौज की गई और शव को जल्द नीचे उतारने के लिए दबाव बनाया गया। इस व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।

वहीं, मामले में पुलिस अधिकारी राम नरेश प्रसाद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसे मामलों में लोग पुलिस पर अनावश्यक आरोप लगा देते हैं।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

    जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

    Spread the love

    Jamshedpur : समाजसेवी बजरंग लाल देबूका का निधन

    जमशेदपुर : धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के सचिव सुनील देबूका के पिताजी समाजसेवी बजरंग लाल देबूका, साकची निवासी (85 साल) का निधन हो गया। बुधवार को भुइयाडीह…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time